Title- आली रे आली रे होली
Movie/Album- ज़ख़्मी Lyrics-1975
Music By- बप्पी लाहिड़ी
Lyrics- गौहर कानपुरी
Singer(s)- किशोर कुमार
आया रे, आया रे
आली रे.. होली
आली रे आली रे होली
आली रे मस्तानों की टोली
तूफ़ान दिल में लिए
ज़ख़्मी दिलों का बदला चुकाने
आये हैं दीवाने
होली के रंग में, दिल का लहू ये
किसने मिला दिया
आई बहार, कलियाँ खिली तो
गुलशन जला दिया
दिल में होली जल रही है..
आँखें हैं लाल, जैसे गुलाल
छाती विशाल है
शेरों की चाल, उसपे जलाल
बचना मुहाल है
दिल में होली जल रही है…