जानें इस्लाम के बारे में :
1. सभी अरबी मुस्लिम नहीं हैं और सभी मुस्लिम अरबी नहीं हैं। अरबी लोग ईसाई, बौद्ध, यहूदी, एथेस्ट भी हैं। फिर भी इन्डोनेशिया में मुस्लिम आबादी ज्यादा है।
2. मुस्लिम लोग मोहम्मद और मक्का की पूजा नहीं करते | मोहम्मद साहब इस्लाम के अंतिम धर्मगुरु हुये। उनका आदर सबके मन में हैं लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है। यदि अल्लाह के अलावा कोई किसी और की पूजा करता है तो उसे पाप समान समझा जाता है जिसे शिर्क कहा जाता है। मक्का और मोहम्मद दोनों को इस्लाम में बहुत माना जाता है लेकिन उनकी पूजा नहीं की जाती है।
3. अल्ला-हु-अकबर डरने का शब्द नहीं है अल्ला-हु-अकबर का मतलब है । मुस्लिम लोग अपने दुख-दर्द और चिंताएँ मिटाने के लिए ऐसा कहते हैं। जो व्यक्ति मुसलमान नहीं है वह इसका अर्थ लगा सकता है ।
4. मोहम्मद पैगंबर साहब के मकबरे के पास ही यीशु के लिए एक खास जगह है।
5. सभी मुस्लिम महिलाएं हिजाब नहीं पहनती बुरखा या हिजाब का मतलब सिर्फ अपने आप को ढ़कना है। मुस्लिम महिला के लिए बुरखा पहनना अनिवार्य नहीं है, वे अन्य ढीले और मॉडर्न परिधान भी पहन सकती हैं। बस आपके शरीर का कोई हिस्सा दिखना नहीं चाहिए।
6. इस्लाम में शराब और स्मोकिंग क्यों बंद है इसका कारण है कि एल्कोहल और शराब एक धीमा जहर है और इस्लाम में आत्महत्या वर्जित है। जो भी आपको मार सकती है इस्लाम उसकी आज्ञा नहीं देता है। इसके साथ इन चीजों के सेवन के बाद व्यक्ति बुरे काम भी करता है।
7. दूसरा बड़ा धर्म : इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ धर्म है, 2050 तक यह ईसाई धर्म के बराबर हो जाएगा।
8. मैरी : मैरी या मरियम का नाम जितना बाईबल में लिया गया है उससे कहीं ज्यादा कुरान में लिया गया है।
10. गर्भपात : इस्लाम में बच्चे के भ्रूण को मारने पर प्रतिबंध है। यदि उससे माँ को खतरा है तो ऐसा किया जा सकता है।
11. यात्रा : मुस्लिम महिलाएं अकेली यात्रा नहीं कर सकती हैं। यह केवल उनकी रक्षा के लिए है, उन्हें अपने पिता, भाई या पति के साथ ट्रैवल करना चाहिए। फिर भी कुछ महिलाएं इसका पालन नहीं करती हैं और अकेले ही यात्रा करती हैं। फिर भी कई मुस्लिम देशों में महिलाओं को अकेले यात्रा नहीं करने के बारे में कानून बना हुआ है।
12. इस्लाम का मतलब है ‘ईश्वर को प्रस्तुत ’
13. ईसाई धर्म के बाद, इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है
14. मुस्लिम का असली मतलब है ‘वह सबकुछ और हर कोई जो खुद को अल्लाह की इच्छा के लिए समर्पित है।’ इसमें इंसान से लेकर पेड़-पौधे और जानवर भी शामिल हैं|
15. अलजेब्रा, एक अरबी शब्द ‘अल-जब्र’ से आता है, जो इस्लाम की प्रमुख भाषा है|
16. ईश्वर को अरबी भाषा में ‘अल्लाह’ कहा जाता है|
17. इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। वहां 120 मिलियन मुस्लिम हैं। इंडोनेशिया के बाद पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश का नंबर आता है।
18. इस्लाम की मान्याताओं में बेटियों को वरदान माना जाता है|
19. अधिकतर मुस्लिम अरब लोग नहीं होता। दुनिया के केवल 15 फीसदी मुस्लिम ही अरब हैं।
20. अल्लाह के 99 नाम है और हर नाम का अलग मतलब है। जैसे ‘अल-रहमान’ का मतलब है ‘सबसे दयालु’, अल-हफी का मतलब है ‘सबका रखवाला’ आदि।